BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन कार्यक्रम को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन कार्यक्रम को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर राज्य पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर चौकसी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में श्रीराम हवाईअड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसे ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हवाईअड्डे के उद्घाटन के अलावा गणतंत्र दिवस और 22 जनवरी, 2024 को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं मंदिर के उद्घाटन को भी ध्यान में रखकर निगरानी बढ़ाई गई है।

सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर के उप महानिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवांछित तत्वों का आवागमन रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी व्यक्ति को सीमा पार करने की अनुमति देने से पूर्व उसकी पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों के अलावा, सशस्त्र सीमा बल की चौकियों पर कैमरे लगाए गए हैं। खोजी श्वान दस्तों और महिला शाखा के एक प्लाटून की भी तैनाती की गई है।

भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली और थूथीबारी चौकियों पर मेटल डिकेक्टर लगाए गए हैं। सिंह ने कहा कि इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा पुलिस, एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सीमा पर चौकस रहने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। खुफिया इकाइयों को सीमा से सटे धार्मिक स्थानों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें