BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 636 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत

Admin

Mon, Jan 1, 2024

नई दिल्ली
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 636 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मृत्यु हुई है। अभी कोरोना के कुल सक्रिय मामले 4,394 हैं। दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 का एक रोगी पाया गया है। इसके चलते अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और कोरोना का मामला सामने आया है। इस बार 8 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले एक 77 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जिनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों कोरोना के मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव 8 साल के बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे को सीजनल इंफ्लुएंजा हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, कोविड और सीजनल इंफ्लुएंजा के लक्षण एक जैसे हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शनिवार को इंफ्लुएंजा के पांच संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। इसमें एक आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट पोर्टल पर एक दिन बाद जारी हो रही है। मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी करवाई जाएगी। ऐसे में कोविड का वेरिएंट पता चल जाएगा।

स्टेट सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि स्वाइन फ्लू वायरस अब सीजनल इंफ्लुएंजा यानी मौसमी जुकाम-बुखार के रूप में संचारित हो रहा है। यह साधारण उपचार से ठीक हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें