BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारत अगर साइंस और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा तो पाक क्यों नहीं - पाक यूट्यूबर्स

Admin

Thu, Jan 4, 2024

इस्लामाबाद/नई दिल्ली

पाकिस्तान के समाज में लड़कियों के लिए भले ही ज्यादा जगह ना हो लेकिन वहां की लड़कियां भी खुलकर अपनी बातें कह रही हैं। पाकिस्तान के कुछ यूट्यूबर्स ने वहां लड़कियों से भारत के बारे में सवाल किए तो उन्होंने कई बातें कही हैं। पाकिस्तान की लड़कियों ने भारत की संस्कृति, इंडियन फिल्में, यहां की सरकार से लेकर विदेश नीति तक पर बात की है। पाकिस्तान की लड़कियों ने एक तरफ भारत की तरक्की को लेकर खुशी जाहिर की है तो वहीं पाकिस्तान के अंदर उस तरह से विकास ना होने के लिए अपने राजनेताओं पर गुस्सा उतारा है।


पाकिस्तान के यूट्यूबर्स ने जब पाकिस्तान की लड़कियों से पूछा कि एक साथ आजाद हुआ पाकिस्तान और भारत की तरक्की पर वो क्या सोचती हैं तो कई तरह के रिएक्शन आए। जैनब नाम की लड़की ने कहा, इंडिया तो हमारे मुकाबले बहुत प्रोग्रेसिव कंट्री है। आज की डेट में इंडिया के मुकाबले में पाकिस्तान काफी पीछे रह गया है।

इंडिया की दुनियाभर में एक अच्छी साख है लेकिन पाकिस्तान को कोई नहीं पूछ रहा है। विदेश नीति के मामले में भारत काफी ज्यादा आगे हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के ज्यादातर दूसरे देशों से बेहतर रिश्ते हैं। इसकी वजह ये भी है कि उनके पास पंडित नेहरू के टाइम में बनी एक स्‍पष्‍ट विदेश नीति है। भारत की सरकार उसे फॉलो करती है लेकिन पाकिस्तान अपनी कोई विदेश नीति नहीं रखता है। पाकिस्तान में ऐसा कुछ नहीं है, हम दूसरे देशों की ओर देखते हैं कि वो हमें लेकर क्या फैसला लेते हैं।

'मौका मिला तो इंडिया जरूर जाऊंगी'
पाकिस्तान की अनम ने कहा, भारत में टेस्ला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही हैं लेकिन पाक में उलटा हो रहा है। यहां से कंपनियां बाहर जा रही हैं। पाकिस्तान में राजनेता लोगों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। अगर मौका मिला तो वो इंडिया जरूर जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंडिया जाना मेरा ख्वाब है और मैं इंडिया जाना चाहती हूं। वैसे भी लोग पाकिस्तान से बाहर जाना चाहते हैं क्योंकि पाकिस्तान में मेहनत करके भी कुछ नहीं मिलता है। दूसरे देशों में आप मेहनत करते हैं तो उसका कुछ फल जरूर मिलता है।

एक और लड़की ने कहा कि भारत का चंद्रयान मिशन दुनियाभर में तरक्की की एक मिसाल है। उनकी अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा तरक्की कर रही है जबकि हम हर रोज भिखारी हुए जा रहे हैं। इंडिया की तरह 76 साल में हमने कुछ नहीं बनाया क्योंकि यहां करप्शन बहुत ज्यादा है। एक अन्य लड़की ने कहा कि पाकिस्तान और भारत का कल्चर तकरीबन एक ही है। भारत की फिल्मों का फैशन और बहुत सी रस्में पाकिस्तान में फॉलो की जाती हैं। पाकिस्तानी की फिल्मों में भी इंडिया से काफी कुछ अडॉप्ट किया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें