BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: हिमंत मंत्रिमंडल 22 फरवरी 2024 को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा करेगा

Admin

Wed, Jan 24, 2024

गुवाहाटी
 असम मंत्रिमंडल ने 22 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में  मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, ''मंत्रिमंडल ने अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और भारत के लोगों को बधाई दी। पूरा मंत्रिमंडल 22 फरवरी 2024 को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा करेगा।''

राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के दस जिलों में मूल जाति समुदाय के परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करने का भी निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, '''मिशन वसुंधरा 2.0' के तहत सोनितपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, नगांव, बिश्वनाथ, कामरूप (महानगर), कामरूप, बोंगाईगांव, गोलपारा और धुबरी जिलों में भूमिहीन मूल जाति समुदाय के परिवारों को भूमि अधिकार दिए जाएंगे।''

उन्होंने कहा कि इन परिवारों में से 84 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यधिक अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

प्रश्नपत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए 'असम सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) विधेयक, 2024' को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।

इसे पांच फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने गोहपुर में 'स्वाहिद कनकलता बरुआ विश्वविद्यालय' नाम से एक नया राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी, जिसका मसौदा विधेयक अगले सत्र में विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें