BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पंजाब के School में अचानक बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, मची अफरा-तफरी

Admin

Sat, Dec 2, 2023

संगरूर

पंजाब के जिला संगरूर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के मेरिटोरियस स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 40 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार स्कूल के होस्टल में खराब भोजन खाने के कारण 40 बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मौके पर बच्चों का हाल जानने MLA नरिंदर भराज पहुंचे है। 

जैसे ही बच्चों की सेहत खराब होने की खबर मां-बाप को मिली तो मां-बाप तुरंत स्कूल आ गए। कुछ देर के लिए बच्चों के माता-पिता को स्कूल के मुख्य गेट पर ही रोके रखा गया और स्कूल प्रशासन द्वार स्कूल के दोनों गेट बंद कर दिए। एस.डी.एम. द्वारा विधायक नरिंदर कौर भराज के पहुंचे के बाद गेट खोला गया और मां-बाप को जानकारी देकर शांत करवाया गया। फिलहाल बच्चों की हालत में काफी सुधार है। यह भी पता चला है कि तुरंत प्रभाव से टैंडर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें