BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: गार्डों ने सबको कर डाला 'लॉक' , NOIDA की बड़ी सोसाइटी में बरपा हंगामा

Admin

Tue, Oct 17, 2023

नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। वेतन नहीं मिलने से नाराज गार्डों ने हड़ताल कर दी। सोसायटी के मेन गेट को बंद कर दिया। सुबह के समय ऑफिस जाने वालों को भी रोक दिया गया। आरोप है कि दो महीने से सुरक्षा गार्डों को वेतन नहीं मिला है, जिससे आक्रोश में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

सुबह जब लोग तैयार होकर ऑफिस जाने के लिए निकले तो गेट बंद मिला। गेट के सामने गार्ड बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। सोसाइटीवासियों ने उनसे काफी अपील की और गेट खोलने को कहा लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में कई लोग दफ्तर नहीं जा जाए तो कुछ बच्चों को स्कूल के लिए देर हो गई। प्रबंधन और गार्ड्स के बीच काफी नोकझोंक हुई।

गार्ड्स का कहना था कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्हें बार-बार नई तारीख दी जा ही है, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा है। कार्ड काफी देर तक तुरंत वेतन जारी करने की मांग को लेकर धरना देते रहे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें