BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने दिया स्पेशल तोहफा

Admin

Tue, Dec 19, 2023

जैतो
रेलवे विभाग ने यात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच निम्नानुसार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04085/04086 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)। 04085 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी  22.12.2023 तथा 29.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहूंचेगी।

वापसी दिशा में 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 24.12.2023 तथा 31.12.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जं. ,अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

ट्रेन 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे) 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी 23.12.2023 तथा 30.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 25.12.2023 तथा 01.01.2024 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06॰25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दोनों दिशाओ मे रुकेगी
वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें