BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: समुद्र तटों पर बनी 'कुटिया' में 'मछली-चावल' परोसना अनिवार्य : गोवा सरकार

Admin

Tue, Oct 10, 2023

पणजी
गोवा के तट पर बनीं 'कुटिया' (शैक) में अब अन्य भारतीय व अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ-साथ 'मछली-चावल' परोसना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने यह जानकारी दी। ‘मछली-चावल’, तटीय राज्य का मुख्य व्यंजन है।

मंत्री ने  कहा कि तीखे और मसालेदार स्वाद वाले, नारियल डाल कर तैयार किए जाने वाले इस व्यंजन को मेनू में अनिवार्य रूप से शामिल करना राज्य की नई शैक नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गोवा के व्यंजनों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि अभी तक तट के समीप सभी ‘कुटिया’ में उत्तर भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता था और इन स्थानों पर गोवा के व्यंजन उपलब्ध नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब ‘कुटिया’ के लिए ‘मछली चावल’ सहित गोवा के व्यंजनों को प्रदर्शित करना और परोसना अनिवार्य कर दिया है।

खौंटे ने कहा, ”हमें पर्यटकों को अपने मशहूर व्यंजनों से रूबरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘शैक नीति’ को हाल में मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है, जिसमें तटों पर अवैध रेहड़ी-पटरी लगाने संबंधी चुनौतियों को हल करने की कोशिश की गई है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें