BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं सोमवार को पांच घंटे के लिए सस्पेंड रहेंगी

Admin

Mon, Oct 23, 2023

तिरुवनंतपुरम
 श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का पारंपरिक ‘अराट्टू' जुलूस हवाईपट्टी से गुजर सके, इसके लिए यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं सोमवार को पांच घंटे के लिए अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। टीआईएएल ने इसकी जानकारी दी।

यह शोभायात्रा त्रावणकोर के महाराजा से जुड़ी दशकों पुरानी प्रथा के तहत निकाली जाती है। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने बताया कि श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा अलपासी अराट्टू शोभायात्रा की सुविधा के लिए शाम चार बजे से रात नौ बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित रहेंगी।

टीआईएएल ने बताया कि समारोह के कारण चार उड़ानों की सेवाओं को पुनर्निर्धारित किया गया है। इसमें कहा गया है कि जुलूस के मंदिर वापसी के बाद, सड़क की सफाई और निरीक्षण किया जाएगा और उसके बाद ही उड़ान सेवाएं फिर से शुरू होंगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें