BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता रूबीना खान से संवाद के दौरान मजाकिया लहजे में कहा- मेरे पास तो साइकिल भी नहीं, आपके पास मारूति वैन है

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के देवास जिले की स्वयं सहायता समूह की एक कार्यकर्ता रूबीना खान से संवाद के दौरान मजाकिया लहजे में कहा कि उनके पास तो साइकिल भी नहीं है और स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता ने अपने दम पर रोजगार के अवसर पैदा करते हुए 'मारूति वैन' ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देवास जिले में एक लाख तीन हजार दीदियों के समूह की सदस्य रूबीना खान से संवाद किया।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी राज्य मंत्रालय से वर्चुअली जुड़े।

रूबीना खान ने अपने जीवन के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वे पहले मजदूर थीं। 2017 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और गांव में ही लोन लेकर काम शुरु किया। अब उसी काम की बदौलत मारूति वैन ले ली। इस पर मोदी ने कहा कि आप मारूति ले आईं, मेरे पास तो साइकिल भी नहीं है। केंद्र सरकार की योजनाओं की लाभार्थी रूबीना खान ने बताया कि कोरोना काल में उन्हें प्रशासन से सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट बनाने का काम मिला, शुरुआत में कुछ दीदियां डरीं, लेकिन फिर देश की मुश्किलें देख कर मास्क बनाने शुरू किए और उन्हें स्थान-स्थान पर बांटा।

इसी दौरान प्रति महिला ने लगभग 60-70 हजार रुपये के मास्क और किट बनाए। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने रूबीना खान को संबोधित करते हुए कहा कि क्या वे उनका एक सपना पूरा करने में मदद करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनें हैं, उनमें से दो करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का उनका सपना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें