BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: राम जन्मभूमि पर खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष, अनेक मूर्तियां और स्तंभ मिले; चंपत राय ने फोटो जारी किया

Admin

Wed, Sep 13, 2023
 अयोध्या अयोध्या में रामजन्मभूमि पर खुदाई का काम जारी है। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इस बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें ये अवशेष इकट्ठा करके रखे गए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसमें प्राचीन मूर्तियों के अवशेष, प्राचीन मंदिर के स्तंभ, शिवलिंग के अवशेष और अन्य पत्थर शामिल हैं। ये सभी अवशेष मंदिर परिसर में सुरक्षित रखे गए हैं। रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को ये अवशेष देखने का भी मौका दिया जा ता है। इसके लिए गैलरी में इन्हें रखा गया है जहां इनसे जुड़ी जानकारी दी जाती है। पत्थरों पर नक्काशी दिखाई दे रही है। स्तंभों पर भी नक्काशी के साथ प्रतिमाएं बनी दिख रही हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर परिसर में म्यूजियम तैयार करेगा जहां अवशेषों को रखा जाएगा। इस म्यूजियम में श्रद्धालुओं को आसानी से अब तक मिले अवशेषों के दर्शन होंगे। इनमें 1992 में मिले अवशेष भी शामिल हैं। यक्षिणी की कलाकृतियों वाले स्तंभ और पत्थरों के साथ परिसर में मिले प्राचीन शिवलिंग को भी यहां रखा जाएगा। इन्हें प्राचीन खजाने की तरह संभालकर रखा जाएगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें