BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंबई में मनाई जाएगी दिवाली

Admin

Tue, Jan 2, 2024

मुंबई
 अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। राम मंदिर को लेकर अयोध्या के अलावा दूसरे राज्यों में भी दिवाली जैसी खुशी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्‌घाटन के मौके पर मुंबई में दिवाली मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बीएमसी कमिश्नर से कहा है कि राम मंदिर के उद्‌घाटन के मौके को यादगार बनाने के लिए मुंबई के तमाम मंदिरों और प्रमुख इमारतें पर बिजली की रोशनी की जाए।

मुंबई में एक स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘राम मंदिर का उद्‌घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। मैं बीएमसी कमिश्नर से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट भी लगाई जाएं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के भक्तों का एक सपना था। उन्होंने कहा, ‘मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण के सपने को हकीकत में बदल दिया। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। सभी मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।’

ये पूछे जाने पर कि क्या राम मंदिर के उद्‌घाटन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है, तो शिंदे ने कहा कि राम मंदिर लोगों की आस्था का विषय है, इसलिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकता। उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग घर से काम करने के लिए जाने जाते हैं, वह स्थायी रूप से घर ही बैठेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें