BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पंजाब के जालंधर में एक सीनियर पुलिस अधिकारी का शव पाया गया, पंजाब पुलिस में थे तैनात, मिलचुका था अर्जुन अवॉर्ड

Admin

Mon, Jan 1, 2024

जालंधर
पंजाब के जालंधर में एक सीनियर पुलिस अधिकारी का शव पाया गया है। 54 साल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) दलबीर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। दलबीर सिंह एक जानेमाने वेटलिफ्टर थे और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल नहर के पास उनका शव पाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दलबीर सिंह को उनके जानने वालों ने ड्रॉप किया था और इसके बाद एक वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। उनका ड्राइविंग लाइसेंस और कार आईडी भी मौके पर पाई गई है।

पुलिस के मुताबिक शव पर कई जगह चोट के निशान थे। सुबह करीब 6 बजे उनका शव पाया गया है। दलबीर सिं इस समय पंजाब सशस्त्र पुलिस हेडक्वार्टर, जालंधर में पोस्टेड थे। डीएसपी के परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि शनिवार की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ निकले थे। हालांकि रातभर  वापस नहीं आए।

बता दें कि दलबीर सिंह एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। साल 2000 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वह विवाद में भी आ चुके हैं। 16 दिंसबर को उन्होंने बस्ती इब्राहिम खान गांव में गोली चला दी थी। दरअसल वह पब्लिक प्लेस में शराब पी रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया तो नशे की हालत में उन्होंने फायर किए। इसके बाद  दलबीर सिंह को हिरासत में लिया गया था। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हुआ।

डीएसपी गांव के सरपंच भूपिंदर सिंह गिल के साथ एक पार्किंग लॉट में शराब पी रहे थे। आसपास के लोगों ने इसपर आपत्ति की। इसके बाद डीएसपी और सरपंच दोनों ही बहस करने लगे औऱ हथियार लहराने लगे। करतारपुर के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें