BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: जगन्नाथ मंदिर 'परिक्रमा' गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक होगा पूर्ण

Admin

Sun, Jan 7, 2024

पुरी
 ओडिशा के मुख्य सचिव पी.के. जेना ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास 'परिक्रमा' या विरासत गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसका उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा, ''काम पूरा होने के बाद परियोजना मंदिर प्रशासन को सौंप दी जाएगी और पुलिस 14 जनवरी तक इलाके की सुरक्षा संभाल लेगी।''

उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को 'परिक्रमा' परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर देश तथा विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन इस तीर्थनगरी में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की नई जगह बनायी जाएगी।

राज्य सरकार ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'प्रचार रथ' भेजने की व्यवस्था की है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा कि दर्शकों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए बिना किसी बाधा के 'दर्शन' की व्यवस्था की जाएगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें