BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कश्मीर में ठंड का कहर जारी, घाटी में शीत लहर जारी है

Admin

Thu, Jan 11, 2024

श्रीनगर
 कश्मीर में न्यूनतम तापमान के कई डिग्री नीचे गिर जाने के बाद भी मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार  को यह जानकारी दी। मौसम शुष्क रहने के कारण रात में ठंड बढ़ गई है जबकि दिन औसतन तापमान की तुलना में गर्म हैं।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसतन तापमान से 8.1 डिग्री अधिक है। श्रीनगर की तुलना में जम्मू अधिक ठंडा रहा जहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम था। जम्मू घने कोहरे की गिरफ्त में है जिससे दिन में अधिक ठंड महसूस की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार  रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है। इस दौरान प्रख्यात डल झील सहित सभी जल स्रोत जम जाते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें