BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: राजधानी दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, पहली बार 15 डिग्री से नीचे गया पारा : मौसम विभाग

Admin

Fri, Oct 20, 2023

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में अक्टूबर के महीने में ही ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों को सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। कुछ सालों में तो अक्टूबर का महीना गर्म माना जाता था लेकिन अब तापमान में गिरावट होने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। अब मौसम विभाग ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार 19 अक्टूबर को तापमान 15 डिग्री से नीचे मापा गया है। ये सीजन में पहली बार है, जब तापमान 15 डिग्री से नीचे गया हो। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फ पड़ने की वजह से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार रात को तापमान में की बदलाव ना होने की उम्मीद है। लेकिन रविवार को इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। संडे रात को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या फिर बारिश रहने की भी संभावना है। आईएमडी ने जो पूर्वानुमान जताया है, उसके अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं रविवार की बात करें तो 17 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की बात भी कही गई है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री तक हो सकता है।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें