BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: सीएम पुष्कर सिंह धामी का छात्र-छात्राओं को तोहफा, भोजन भत्ते में की गई दोगुनी बढ़ोत्तरी

Admin

Thu, Oct 19, 2023

उत्तराखंड
आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा तोहफा दिया है। सीएम धामी ने आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की है। बता दें कि भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोत्तरी भी है। सीएम धामी का बच्चों से विशेष लगाव है। अक्सर वे जब भी किसी विद्यालय या आवासीय विद्यालय परिसर में जाते हैं तो बच्चों के साथ हल्के फुल्के पल बिताते हुए नजर आ जाते हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने अपना जन्मदिन भी विशेष तौर से बनियावाला में स्थित आवासीय छात्रावास में बच्चों के बीच जाकर मनाया था।

उत्तराखंड सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम धामी ने राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हुए हैं कि इन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए। अब सीएम ने राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विधायक में अध्ययनरत तमाम छात्र-छात्राओं को तोहफा देने का काम किया है। सीएम धामी के निर्देशों पर इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में ऐतिहासिक दोगुना दर से वृद्धि की गई है।

दैनिक भोजन के लिए छात्रों हेतु 150 रुपये प्रतिदिन की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि यह वृद्धि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु भोजन भत्ता मद में की गई है। इस संबंध में समस्त जनपदों के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें