BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कश्मीर में ईसाई समुदाय ने इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए विशेष प्रार्थनाओं के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया

Admin

Mon, Dec 25, 2023

श्रीनगर
कश्मीर में ईसाई समुदाय ने सोमवार को इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए विशेष प्रार्थनाओं के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। यहां सबसे बड़ी सामूहिक प्रार्थना मौलाना आजाद रोड स्थित ‘होली फैमिली कैथोलिक चर्च' में की गई, जहां महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग ईसा मसीह के जन्मदिन पर जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए। चर्च में उत्सव जैसा माहौल था और इसे रंग-बिरंगी रोशनी और गुब्बारों से सजाया गया था।

होली फैमिली कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की प्रार्थना के बाद फादर पी तिग्गा ने कहा, ‘‘हमने फलस्तीन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। हम देख रहे हैं कि वहां के लोग कठिनाइयों, मुश्किल समय और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन हमने इसे भगवान पर छोड़ दिया है। हम उनके माध्यम से क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'' यह संघर्ष सात अक्टूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल के खिलाफ किये गये अभूतपूर्व और बहु-आयामी हमलों के कारण शुरू हुआ। इजराइल ने इन हमलों के जवाब में गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी हमला शुरू किया है, जो अब भी जारी है। फादर तिग्गा ने कहा कि क्रिसमस मूल रूप से प्रेम, शांति और खुशी का संदेश देता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें