BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मुख्यमंत्री गहलोत ने 'टिकट वितरण फॉर्मूले' का किया खुलासा- राजस्थान कांग्रेस कैसे करेगी उम्मीदवारों का चयन?

Admin

Sat, Oct 14, 2023

जयपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर चुकी है। कांग्रेस राजस्थान राज्य चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन शुरू किया। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टिकट बंटवारे में आजमाये जाने वाले फॉर्मूले का खुलासा किया। साथ बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि फीडबैक के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। जनता को हमसे कोई शिकायत नहीं है और अगर किसी विधायक के खिलाफ शिकायत है तो हम उनके विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा।

क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री गहलोत?
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम विधानसभा क्षेत्र में जाकर फीडबैक लेंगे और फीडबैक पर ही सबकुछ निर्भर करेगा। जीतने की क्षमता के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी केवल उसी को ही प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय के बाद आरपीसीसी की स्क्रीनिंग कमेटी को जिलों में जाकर फीडबैक लेने का अधिकार दिया गया है। कल पार्टी प्रमुख ने कमेटी अध्यक्षों को दिल्ली आकर अपनी राय देने के लिए कहा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
बता दें कि राजस्थान कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फीडबैक के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी इसी के तहत आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें