BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में नमाज को लेकर लिया बड़ा फैसला

Admin

Mon, Dec 11, 2023

नई दिल्ली
 उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में शुक्रवार को नमाज के लिए दिए जाने वाले 30 मिनट के अतिरिक्त ब्रेक को हटाया, नियमों में बदलाव किया।   जगदीप धनखड़ ने  सदन को बताया कि लोकसभा के समय के साथ मिलान करने के लिए शुक्रवार को बैठकों का समय बदल दिया गया है। अब सदन के मुसलमान सदस्यों को जुमे की नमाज के लिए दिया जाने वाला 30 मिनट का समय खत्म कर दिया गया है।


 राज्यसभा के उपसभापति धनखड़ ने यह तब कहा जब डीएमके सांसद तिरुचि एन. शिवा ने बताया कि कामकाज की संशोधित सूची में शुक्रवार, उन्होंने यह मामला इसलिए उठाया क्योंकि राज्यसभा में प्रक्रिया और संचालन नियमों के मुताबिक शुक्रवार को 30 मिनट का अतिरिक्त लंच ब्रेक दिया जाता है, ताकि उच्च सदन के मुस्लिम सदस्य नमाज अदा कर सकें।

सदन की नियम पुस्तिका के मुताबिक राज्यसभा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलती है। दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक होता है लेकिन शुक्रवार को सदन की बैठक दोपहर के भोजन के बाद 2.30 बजे बैठती है।  हालांकि इसका उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन यह मानना है कि  शुक्रवार को नमाज के लिए इस अतिरिक्त ब्रेक की अनुमति है।

  बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को नमाज ब्रेक नहीं होती यह प्रथा केवल राज्यसभा में थी जिसे लेकर जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकसभा दोपहर 2 बजे बैठती है. संसद का अभिन्न अंग होने के नाते, लोकसभा और राज्यसभा को जहां तक संभव हो, एक ही समय का पालन करने की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें