BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया, बिहार में दीघा और सोनपुर के बीच बनेगा 6 लेन ब्रिज

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने नारियल के लिए एमएसपी तय कर दी है। इसके अलावा बिहार में दीघा और सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर छह लेन ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है।
 
नारियल का एमएसपी तय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वर्ष 2024 के लिए एमएमसी तय कर दी गई है। किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखा गया है। नारियल के दाम दुनियाभर में कम हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि 2023 की तुलना में मिलिंग कोपरा की निर्धारित MSP 300 रुपये प्रति क्विंटल और बाल कोपरा 250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई है।'

दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर बनेगा केबल ब्रिज
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे 42 महीने में पूरा किया जाएगा। इसे बनाने में 3064 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पुल के नीचे से बड़े जहाज से आसानी से आ जा सकेंगे।

त्रिपुरा और असम के लिए अहम फैसला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुडे निर्णय लिए गए हैं, जो त्रिपुरा और असम के लिए महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने को मंजूरी दी गई है। ठाकुर ने कहा, इसमें 20,487 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम को 25 महीने में पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच परिवहन सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें