BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बीएसएफ ने 2023 में पंजाब में 100 से अधिक ड्रोन गिराए गए, गोला-बारूद, ड्रग्स बरामद किए

Admin

Tue, Jan 2, 2024

नई दिल्ली
 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 2023 में पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 107 ड्रोन मार गिराये या बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने  यह जानकारी दी।बीएसएफ भारत के पश्चिमी क्षेत्र में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगती 2,289 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है। पंजाब क्षेत्र की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर की सीमा लगती है।

आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर बरामद किए गए लगभग सभी ड्रोन चीन में निर्मित थे और ज्यादातर ड्रोन सीमा पर स्थित खेतों से बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान करीब 10 ड्रोन या मानवरहित हवाई यान (यूएवी) राजस्थान सीमा से बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल ने 2023 में कुल 442.39 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की जिन्हें मुख्यत: इन ड्रोन से गिराया गया था।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए मार गिराए जबकि दो तस्करों समेत 23 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े। बांग्लादेश के 14 नागरिकों और 95 भारतीय संदिग्धों को भी पकड़ा गया जिनमें 35 तस्कर भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले पाकिस्तान के करीब 12 नागरिकों को भी उनके देश भेजा गया।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ''बीएसएफ सभी पक्षकारों के साथ सक्रिय संचार और समन्वय के जरिए पाकिस्तान के साथ सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।''
पाकिस्तान के तीन घुसपैठियों को भी मार गिराया
उन्होंने पाकिस्तान के तीन घुसपैठियों को भी मार गिराया और दो तस्करों सहित 23 पाकिस्तानी नागरिकों, 14 बांग्लादेशी नागरिकों और 35 तस्करों समेत 95 भारतीय संदिग्धों को पकड़ा. बयान में कहा गया, "बीएसएफ ने 12 पाक नागरिकों को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया, जो अनजाने में आईबी पार कर गए थे."

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें