BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: BSF ने तस्करी के 296 स्टार कछुओं के साथ बांग्लादेशी अप्रवासी को पकड़ा

Admin

Fri, Dec 8, 2023

कोलकाता
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 5वीं बटालियन के जवानों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी को पकड़ा है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उसके कब्जे से लुप्तप्राय प्रजाति के 296 स्टार कछुए मिले हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के जेसोर जिले के निवासी रफीकुल शेख (36) के रूप में हुई है। उसे गुरुवार की रात बांग्लादेश से इचामती नदी पार कर भारतीय सीमा में आने की कोशिश करते समय बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया।

उसके पास मौजूद तीन बैगों से स्टार कछुए बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति को स्थानीय गायघाटा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया और बचाए गए स्टार कछुओं को राज्य वन विभाग को सौंप दिया गया। राज्य वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में भारत-बांग्लादेश के साथ सीमा पार तस्करी में दुर्लभ पशु प्रजातियों की तस्करी का एक नया चलन देखा गया है।

अक्टूबर में, राज्य वन विभाग के अधिकारियों ने उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी से तस्करी करके लाए गए तीन टोकाय गेयको छिपकलियाँ बरामद की गई थीं। टोकाय गेयको को 2014 में भारत के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया था, जो सूचीबद्ध प्रजातियों के अवैध शिकार और अवैध व्यापार पर रोक लगाता है।

राज्य वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, सिलीगुड़ी गलियारा पश्चिम बंगाल के लिए पूर्वोत्तर के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल और भूटान के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और दुर्लभ पशु प्रजातियों की तस्करी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें