BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: घाटी मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान की गई

Admin

Thu, Oct 5, 2023

जम्मू
 दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों की हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के स्थानीय आतंकवादियों के रूप में पहचान की गई है।

पुलिस ने बताया, "मारे गए आतंकवादियों की पहचान फ्रिसल के बासित अमीन भट और कुलगाम के साकिब अहमद लोन के रूप में की गई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।"

पुलिस ने कहा कि उनके पास से दो एके राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

दरअसल, पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी शुरू हुई।

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई है, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें