BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: संदिग्ध हालत में मिला 100 बंदरों का शव, जांच के लिए हैदराबाद भेजे गए सैंपल

Admin

Sun, Oct 8, 2023

तेलंगाना
सिद्दीपेट जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में लगभग 100 बंदरों के शव पाए गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मुनिगादापा के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को अपने खेतों के पास बंदरों को मृत देखा और स्थानीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद, अधिकारियों की इस बात की सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी।

जांच के लिए भेजे गए मृत बंदरों के सैंपल
पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने उनकी मौत के कारण को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। साथ ही, मृत बंदरों के कुछ सैंपल इकट्ठा किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि नमूने हैदराबाद की फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण की पुष्टी की जा सकती है।
 
जगह देकर मारने का शक
हालांकि, अब तक अंदेशा लगाया गया है कि बंदरों को किसी और जगह जहर देकर मारा गया है और बचने के लिए बाद में उनके शवों को गांव के पास फेंक दिया गया है। सैंपल के जांच के साथ ही, पुलिस इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है। ऐसा नजारा देखकर गांव के लोगों में दहशत है और वे सभी काफी डरे हुए और परेशान हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें