BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 2024 में BJP की होगी बंपर जीत, 52 सीट पर सिमट सकती है कांग्रेस: सर्वे

Admin

Fri, Dec 15, 2023

नई दिल्ली
 मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का विजयरथ 2024 लोकसभा चुनाव में भी जारी रहने के आसार हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में ऐसे संकेत मिले हैं। सर्वे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस और खासतौर से नए विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रदर्शन खास नहीं होने वाला है।

कितनी सीटें जीतेगी भाजपा?
 सर्वे ने अनुमान लगाया है कि भाजपा की अगुवाई वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA 323 सीटें अपने नाम कर सकता है। सर्वे से पता चला है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही 308 से 328 सीटें जीत सकती है। हालांकि, 2019 की तुलना में एनडीए की सीटों में कुछ गिरावट का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

कांग्रेस की क्या स्थिति
सर्वे के अनुसार, 2024 आम चुनाव में कांग्रेस की गाड़ी महज 52 से 72 सीटों की बीच रुक सकती है। इसके अलावा INDIA गठबंधन के दल मिलकर 163 सीटें जीत सकते हैं। करीब 18 दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तैयार किया है। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, जनता दल यूनाइटडे, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई बड़े दल शामिल हैं।

2019 चुनाव के नतीजे
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 436 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से पार्टी ने 303 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। जबकि, 421 सीटों पर मैदान में उतरी कांग्रेस को महज 52 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी। तब एनडीए ने 350 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था और भाजपा ने अपने दम पर ही बहुमत हासिल कर ली थी।

तीन राज्यों में बड़ी जीत
हाल ही में भाजपा ने 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 163, राजस्थान की 199 में से 115, छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी भाजपा का पिछले चुनाव के मुकाबले ग्राफ बढ़ा और पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी भाजपा ने 8 सीटें अपने नाम की हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें