BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: शिवमोगा के हिंसा प्रभावित इलाके में जाकर सबूत खोजेगी बीजेपी, राज्य इकाई ने टीम गठित की

Admin

Wed, Oct 4, 2023

बेंगलुरु
कर्नाटक बीजेपी की राज्य इकाई ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति का गठन किया है। यह समिति गुरुवार (5 अक्टूबर) को शिवमोगा जिले (Shivamogga) के हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करके तथ्य को जानने का प्रयास करेगी। दरअसल, शिवमोगा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों में तनाव हो गया था, जिसमें पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए थे।

शिवमोगा के रागी गुड्डा इलाके में ईद मिलाद जुलूस के दौरान तनाव हुआ था। पुलिस ने कहा है कि हिंसा प्रभावित इलाके में अब स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। हालांकि, पुलिस ने गुड्डा इलाके में धारा 144 लगी दी थी।

कर्नाटक बीजेपी ने कहा, "बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नलिन कुमार कटील ने शिवमोगा के रागी गुड्डा इलाके में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है और तथ्य खोजने के लिए पार्टी नेताओं की एक टीम गठित की है। यह टीम गुरुवार सुबह 11 बजे प्रभावित इलाके का दौरा करेगी।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें