BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: Bihar Politics Live Updates: नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Admin

Sun, Jan 28, 2024

पटना.

बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे।

इस नई सरकार को जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। विधायकों की मीटिंग में रविवार को यह फैसला हुआ है। नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को जो समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, उसमें 128 विधायकों का समर्थन है। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 विधायकों की आवश्यक्ता होती है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।

अस्वाभाविक था RJD-JDU का गठबंधन : सुशील मोदी
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, "नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं। मुझे मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है। भाजपा और JDU मिलकर बिहार में सरकार बनाएगी।अगले कुछ घंटों में नई सरकार का गठन हो जाएगा।"

नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
बिहार में नीतीश कुमार ने नौवीं बार सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं के साथ आज गवर्नर से मिलकर दावा पेश किया है। इस दौरान जीतनराम मांझी भी उनके साथ मौजूद रहे।

नीतीश कुमार को चुना गया एनडीए विधायक दल का नेता
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है। अब वह समर्थन की चिट्ठी गवर्नर को सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें