BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अयोध्या में विशाल राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जमकर सियासत, भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले NCP नेता ने मांगी माफी

Admin

Thu, Jan 4, 2024

मुंबई
अयोध्या में विशाल राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जमकर सियासत हो रही है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र अवध ने अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अब माफी मांग ली है। आपको बता दें कि उन्हें एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का करीबी माना जाता है। माफी मांगते हुए उन्होंने कहा है कि बिना रिसर्च किए नहीं बोलना चाहिए।

उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया था। एनसीपी नेता ने कहा था,  "भगवान राम हम बहुजनों के हैं। वह जानवरों का शिकार करते थे और उसे खाते थे। वह एक बहुजन हैं। वे भगवान राम का उदाहरण देकर सभी को शाकाहारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे।"

उन्होंने कहा, ''जो व्यक्ति 14 वर्षों तक जंगल में रहा हो वह शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा?" आव्हाड ने हिंदू महाकाव्य रामायण में भगवान राम द्वारा जंगलों में बिताए गए वर्षों का जिक्र करते हुए कहा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें