BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को सख्त नसीहत दी

Admin

Tue, Jan 9, 2024

लखनऊ
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को सख्त नसीहत दी है। सूत्रों के मुताबिक के प्रधानमंत्री ने राम मंदिर को लेकर पार्टी नेताओं से संवेदना बरतने के लिए कहा है। उन्हें फालतू बयानबाजी ना देने की बात कही है।

पीएम ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि 22 जनवरी को आपको सचेत रहना है। आपको आस्था दिखाना है ना कि गुस्सा। उन्होंने कहा कि सरकार की मर्यादा को आप लोग बनाए रखें। नेताओं को बयान बाजी से बचा होगा।  उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इस बात का ध्यान रखें। 22 जनवरी के बाद लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराए। अपने इलाके के लोगों को राम मंदिर लेकर आए।
 
बता दें कि भाजपा ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह का देश भर में बूथ स्तर पर सीधा प्रसारण करने की तैयारी में है। यह समारोह 22 जनवरी, 2024 को होने वाला है।  सूत्र ने कहा, "इस तरह, आम जनता श्री राम लला के दर्शन कर सकती है और अभिषेक समारोह देख सकती है।"

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें