BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 'आयुष्मान भव' अभियान 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान शुरू किया जाएगा : मांडविया

Admin

Tue, Sep 12, 2023
देशभर में लगेंगे आयुष्मान मेले नई दिल्ली सरकार ने बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए देशभर में आयुष्मान मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान के अंतर्गत देशभर में एक लाख 17 हजार स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों की जांच की जाएगी और उनकी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर के अस्पताल और चिकित्सा महाविद्यालय अपने अपने परिसरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेंगे। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पतालों और डिसपेंसरियों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस गांव के सभी निवासी ‘आयुष्मान भारत’ के लाभार्थी होंगे और वह कुष्ठरोग और टीबी से मुक्त होगा तो उसे ‘आयुष्मान गांव’ घोषित किया जाएगा। 'आयुष्मान भव' अभियान 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान शुरू किया जाएगा : मांडविया नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि अंतिम छोर पर स्थित लोगों सहित प्रत्येक वांछित लाभार्थी तक बेहतर तरीके से स्वास्थ्य योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति 13 सितंबर को एक अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि 'आयुष्मान भव' अभियान 13 सितंबर को शुरू किया जाएगा, लेकिन इसको 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले 'सेवा पखवाड़े' के दौरान पेश किया जाएगा। मांडविया ने कहा कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ सेवाओं तक पहुंच और जागरूकता को बढ़ाने के लिए 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान कई कार्यक्रम की योजना बनाई गई है जिसका समापन दो अक्टूबर को होगा। मंत्री ने कहा कि अंत्योदय दृष्टिकोण के अनुरूप हर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सभी के लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिहाज से बहुत अहम है। आयुष्मान भव अभियान के तहत कई कार्यक्रम शामिल हैं जिसके अंतर्गत आयुष्मान आपके द्वार3, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा आदि आते हैं। आयुष्मान आपके द्वार3 का मकसद शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करना है। आयुष्मान मेले के तहत एबी-एचडब्ल्यूसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)के स्तर पर साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। आुष्मान सभा के तहत गांव और वार्ड स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं और सेवाओं के बारे में सभा आयोजित की जाएगी। मांडविया ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाए जाएंगे और 60,000 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इच्छुक नागरिकों की प्रतिबद्धताओं को पंजीकृत करने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान एक ऑनलाइन अंग दान प्रतिबद्धता पंजीकरण शुरू किया जाएगा।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें