BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू हुई, दो पुलिसकर्मी सहित 45 लोग हुए घायल

Admin

Mon, Jan 15, 2024

तमिलनाडु
तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान दो पुलिसकर्मी समेत 45 लोग घायल हो गए।

दो पुलिसकर्मी सहित 45 लोग हुए घायल
समाचार के अनुसार, आज से अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें दो पुलिसकर्मी सहित 45 लोगों को चोटें आई। जिनमें से 9 लोगों को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले की गई थी बैलों की जांच
दरअसल, मदुरै के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बैलों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू की गई। हालांकि, जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान कई लोगों को चोटें भी आई।

मदुरै पुलिस ने जारी की थी चेतावनी
बता दें कि मदुरै पुलिस ने जल्लीकट्टू प्रतियोगिता को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों को सचेत किया था। पुलिस ने कहा था कि जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान आपराधिक गतिविधि के कारण कोई घटना होती है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है जल्लीकट्टू प्रतियोगिता?
बताते चलें कि तमिलनाडु में पोंगल पर्व के साथ ही जल्लीकट्टू उत्सव शुरू होता है।
जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान एक बैल को लोगों की भीड़ में छोड़ दिया जाता है। प्रतियोगिता में शामिल लोग बैल को रोकने के लिए उसके कूबड़ का सहारा लेते हैं।
इस बुलफाइट का इतिहास 400-100 ईसा पूर्व का है।
प्रतिभागियों और बैल दोनों को चोट लगने के जोखिम के कारण पशु अधिकार संगठनों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
हालांकि, मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में बैलों को वश में करने वाले खेल जल्लीकट्टू को अनुमति देने वाले तमिलनाडु सरकार के कानून को बरकरार रखा था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें