BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की इन दिनों खूब चर्चा में देखिये कैसी दिखती है और यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। वंदे भारत के बाद इसे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेन का इनसाइड वीडियो शेयर किया है। वीडियो के देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेन कितनी खूबसूरत है और इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। रेल मंत्री ने वीडियो शेयर करने के साथ ही इसकी कई सारी खूबियां भी बताईं। उन्होंने कहा कि अगर यह ट्रेन दिल्ली से कोलकाता जैसे लंबी दूरी तय करे तो उसमें करीब 2 घंटे का समय बचाएगी। अधिक एक्सेलेरेशन और नई तकनीक की वजह से ऐसा संभव हुआ है।

अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह अमृत काल की अमृत भारत ट्रेन है! वह वीडियो में अमृत भारत ट्रेन को लेकर बताते हैं, 'मैंने खुद ट्रेन की केबिन में जाकर देखा था। यह इस तरह तैयार की गई है जिससे कि ड्राइवर को किसी तरह की तकलीफ न हो और उसे अधिकतम कंफर्ट मिले। ड्राइवर केबिन में AC लगाया गया है। इस गाड़ी में कवच शुरू से फिटेड है। हर एक सीट के पास चार्जिंग प्वाइंट लगा हुआ है और पानी की बोतल रखने के लिए सुविधा दी गई है।'

रेल मंत्री ने बताए अमृत भारत ट्रेन के फीचर्स
रेल मंत्री ने कहा कि जनरल बोगी में जो ऊपर वाली सीट है उसके ऊपर कुशनिंग की गई है। टॉयलेट का डिजाइन एकदम नए तरह का है। टॉयलेट को ऐसे बनाया गया है जिससे कम से कम पानी की जरूरत पड़े और पानी की बचत हो।' उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन का ट्रायल रन बहुत संतोषजनक और उत्साह बढ़ाने वाला रहा है। मैं यह बताना चाहता हूं कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। बता दें कि 30 दिसंबर को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। देश की पहली अमृत भारत ट्रेन दिल्ली और दरभंगा के बीच फर्राटा भरेगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें