BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लगातार बदलते मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी, दिल्ली, हैदराबाद समेत अन्य हवाईअड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित

Admin

Tue, Dec 26, 2023

बेंगलुरु
लगातार बदलते मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखी जा रही है। नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में कई उड़ान सेवाएं  प्रभावित हुई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

घने कोहरे के कारण राज्यों के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई है। जहां यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी और व्यवधान की शिकायत की, वहीं इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट सहित एयरलाइंस ने उन्हें 'लो विजिबिलिटी' और खराब मौसम के बारे में सूचित किया। इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर उनसे उड़ान की जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली में खराब मौसम के कारण 7 उड़ानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली में खराब मौसम के कारण आज सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे के बीच 7 उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने इसकी जानकारी द।

हैदराबाद में खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी
हैदराबाद में खराब मौसम के कारण सोमवार की सुबह हैदराबाद हवाई अड्डे पर पर उतरने वाला एक उड़ान और एक हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट देरी से चल रही है। विस्तारा एयरलाइंस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

विस्तारा ने एक्स पर पोस्ट किया कि बेंगलुरु से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट UK897 (BLR-HYD) हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बेंगलुरु (BLR) लौट आई है और इसके 09:40 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। वहीं मुंबई से हैदराबाद (BOM-HYD) की उड़ान UK873 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण मुंबई (बीओएम) लौट आई है और इसके 9:15 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें