BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बोट हादसे के बाद करबाई, झील के किनारे मनोरंजन जोन का संचालन करने वाली एक फर्म का ठेका किया रद्द

Admin

Sat, Jan 20, 2024

वडोदरा
गुजरात के वडोदरा में बोट हादसे के बाद झील के किनारे मनोरंजन जोन का संचालन करने वाली एक फर्म का ठेका रद्द कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि स्थानीय नागरिक निकाय ने फर्म का ठेका रद्द कर दिया।

बोट हादसे में 14 जान की मौत
वडोदरा स्थित हरनी झील में गुरुवार को हुए बोट हादसे में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 18 छात्रों और दो शिक्षकों को बचा लिया गया था। दरअसल, यह छात्र पिकनिक मनाने के लिए बोट से जा रहे थे तभी अचानक यह हादसा हुआ।

अबतक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोटिया प्रोजेक्ट्स में साझेदार भीमसिंह यादव, वेदप्रकाश यादव और रश्मिकांत प्रजापति के साथ-साथ कंपनी के मैनेजर शांतिलाल सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बोट हादसे को लेकर दो बोट ऑपरेटर्स को भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान नयन गोहिल और अंकित वसावा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें