BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: केरल के बाद अब कर्नाटक में भी कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य

Admin

Wed, Dec 27, 2023

बेंगलुरु.

दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केरल के बाद अब कर्नाटक में भी नए संक्रमितों का आंकड़ा डराने लगा है। इस बीच राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मामले आए थे।

बीते 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी रिकॉर्ड की गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 464 हो गई। वहीं, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य में कोरोना से हुई मौतों की कुल संख्या नौ हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान कुल 6,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 4,680 आरटी-पीसीआर जांच और 1,723 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। राज्य में संक्रमण दर 1.15 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.70 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें