BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंदशहर को 19 हजार करोड़ रुपए का सौगात देने के बाद राममंदिर का भी जिक्र किया

Admin

Thu, Jan 25, 2024

नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रैली करके एक तरह से लोकसभा चुनाव के लिए अपने कैंपेन का आगाज कर दिया है। पीएम मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 19 हजार करोड़ रुपए का सौगात देने के बाद राममंदिर का भी जिक्र किया और पूर्व सीएम कल्याण सिंह को याद किया। राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी की पहली रैली में लोगों में गजब का उत्साह दिखा। लाखों की संख्या में जुटे समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

भाषण की शुरुआत राममंदिर के जिक्र के साथ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, '22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।' राममंदिर के लिए कभी अपनी सरकार कुर्बान करने वाले पूर्व सीएम कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह आज जहां भी होंगे आनंदित हो रहे हों। पीएम ने कहा, 'इस क्षेत्र ने तो देश को कल्याण सिंह जैसा सपूत दिया जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वह जहां हैं अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे।'

पीएम ने आगे कहा, 'यह हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जी और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त भारत के निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति और बढ़ानी है।' अलीगढ़ में जन्मे कल्याण सिंह कभी भाजपा में हिदुत्व राजनीति का बड़ा चेहरा थे। लोधी परिवार में पैदा हुए कल्याण सिंह ने रामंदिर आंदोलन में बेहद सक्रिय रहे। 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने बाबरी ढांचा गिराया तब उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार थी और घटनाक्रम के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। कल्याण सिंह का जिक्र करके पीएम मोदी ने जहां एक तरफ राममंदिर के लिए अपनी पार्टी के समर्पण की ओर इशारा किया तो वहीं लोध वोटबैंक को भी साधने की कोशिश की। अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा और इटावा में इनकी काफी संख्या है। इसके अलावा बुंदेलखंड के भी एक हिस्से में लोधों की अच्छी आबादी है।

अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का समय: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देश को 1947 तक विकसित बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि यूपी के विकास विकास के बिना ऐसा संभव नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, 'अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। पहले लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने और समाज में बंटवारे का रास्ता उनके लिए सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम था। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है। लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।'

यूपी को 19 हजार करोड़ की सौगात
पीएम मोदी ने पश्चिमी यूपी को 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कई प्रॉजेक्ट्स की सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें