BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दो अलग-अलग पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट, कुल छह लोगों की मौत

Admin

Tue, Oct 17, 2023

तमिलनाडु  
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुए दो अलग-अलग धमाकों में कुल छह लोगों के मरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये धमाके पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियों में हुए हैं।

विस्फोट के कारणों की जानकारी नहीं
अग्निशमन एवं बचाव विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहला विस्फोट विरुधुनगर जिले में स्थित शिवकाशी के पास हुआ। जबकि दूसरा विस्फोट विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव में हुआ।

 
विस्फोट में पांच लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि जिले के ही कम्मापट्टी गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हुई है। इससे पहले आझ दिन में उत्तर प्रदेश स्थित साबुन फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। सात घायल हुए है। घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

मलवा हटाते समय फिर हुआ धमाका
एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। इस दौरान मलवा हटाने का काम चल रहा था। तभी अचानक दोबारा से विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें