BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: रेलवे रिजर्वेशन और भारतीय रेल से जुड़ी सभी सर्विसेज के लिए एक सुपर ऐप आने वाला है, यात्रिओ को मिलेगी सुविधा, नहीं पड़ेगी कई सारे ऐप्स की जरूरत

Admin

Tue, Jan 2, 2024

नई दिल्ली
रेलवे रिजर्वेशन और भारतीय रेल से जुड़ी सभी सर्विसेज के लिए एक सुपर ऐप आने वाला है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रेल आजकल इस सुपर ऐप पर काम कर रही है। यह ऐप टिकट बुकिंग और ट्रेन ट्रैकिंग के साथ कई सारी सर्विस ऑफर करेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो भारतीय रेल से जुड़ी सर्विस वाले सारे ऐप इस एक सुपर ऐप के अंदर शामिल हो जाएंगे। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह ऐप डाउनलोड्स की संख्या को कम करने के साथ ही यूजर्स के एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बनाएगा। इस सुपर ऐप को रेल मंत्रालय का इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम CRIS डिवेलप कर रहा है।

करीब 90 करोड़ रुपये का खर्च
इस सुपर ऐप में रेल मदद, यूटीएस और नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप शामिल होंगे। इतना ही नहीं, सुपर ऐप में PortRead, Satark, TMS-Nirikshan, IRCTC Rail Connect, IRCTC eCatering Food on Track और IRCTC Air को भी शामिल किया जा सकता है। इस ऐप को बनाने और इसे तीन साल तक चलाने का खर्च करीब 90 करोड़ रुपये का है। रेलवे के सारे ऐप्स में 10 करोड़ डाउनलोड्स के साथ IRCTC Rail Connect सबसे पॉप्युलर है।
 
यह रिजर्व टिकट बुकिंग के लिए अकेला ऐप है। दूसरे प्राइवेट ऐप भी IRCTC के जरिए ही टिकट बुकिंग सर्विस ऑफर करते हैं। रेल टिकटिंग से जुड़ा दूसरा सबसे पॉप्युलर ऐप UTS है। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिच चुके हैं। यह ऐप अनरिजर्व्ड टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट जैसी सर्विस ऑफर करता है। FY23 में रेल कनेक्ट ऐप से 5.6 लाख ट्रेन टिकट बुक हुए। यह संख्या IRCTC वेबसाइट के जरिए बुक किए गए टिकट्स की संख्या के मुकाबले आधी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें