BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में श्रम उत्पादकता को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई, 40 प्रतिशत कम हो सकती है लेबर प्रोडक्टिविटी

Admin

Sun, Jan 21, 2024

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में श्रम उत्पादकता को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण सदी के अंत तक भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में श्रम उत्पादकता 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। जिससे वैश्विक खाद्य उत्पादन पर खतरा पड़ सकता है। ग्लोबल चेंज बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया, पश्चिम-मध्य अफ्रीका और उत्तरी दक्षिण अमेरिका के अन्य क्षेत्रों में शारीरिक कार्य क्षमता 70 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है।

जलवायु परिवर्तन से फसलों की पैदावार में आएगी कमी
अमेरिका के इलिनोइस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गेराल्ड नेल्सन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से फसलों की पैदावार में कमी आएगी, जिससे खाद्य सुरक्षा चुनौतियां और भी बदतर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि केवल फसलें और पशुधन ही प्रभावित नहीं होंगे बल्कि कृषि श्रमिक जो हमारे लिए आवश्यक भोजन की बुआई-जुताई और कटाई करते हैं, उन्हें भी गर्मी के कारण नुकसान होगा। जिससे खेत में काम करने की उनकी क्षमता कम हो जाएगी।

श्रमिकों की प्रतिशत क्षमता में आई गिरावट
अध्ययन से पता चलता है कि कृषि श्रमिक पहले से ही गर्मी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि दुनिया के आधे किसान हाल के वर्षों (1991-2010) में 86 प्रतिशत क्षमता से नीचे काम कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने कृषि श्रमिकों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए संभावित अनुकूलन पर भी विचार किया है।

रात के समय काम करने से होगा सुधार
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष सौर विकिरण को कम करने के लिए रात के समय या छाया में काम करने से श्रमिकों की उत्पादकता में 5-10 प्रतिशत का सुधार होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक दूसरा विकल्प मशीनरी और उपकरणों के वैश्विक उपयोग को बढ़ाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें