BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारतीय नौसेना के एक लड़ाकू विमान का नियमित उड़ान भरने से ठीक पहले गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर टैक्सीवे पर टायर फट गया, टला बड़ा हादसा

Admin

Tue, Dec 26, 2023

गोवा
भारतीय नौसेना के एक लड़ाकू विमान का नियमित उड़ान भरने से ठीक पहले मंगलवार दोपहर को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर टैक्सीवे पर टायर फट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टायर फटने के कारण विमान मिग-29 के टैक्सीवे पर फंस गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। घटना के परिणामस्वरूप अधिकारियों ने हवाई अड्डे के रनवे को शाम चार बजे तक परिचालन के लिए बंद कर दिया, जिससे यात्री उड़ानों की सेवाएं प्रभावित हुईं।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जब विमान अपनी नियमित उड़ान से पहले टैक्सीवे पर था, तब उसका टायर फट गया। दमकल और अन्य सेवाओं के कर्मियों को तुरंत वहां भेजा गया।'' उन्होंने कहा कि एकल पायलट वाले विमान को टैक्सीवे से दूर ले जाया जाएगा। अधिकारी ने घटना का समय नहीं बताया।

दक्षिण गोवा जिले में स्थित डाबोलिम हवाई अड्डा नौसैन्य बेस आईएनएस हंस का हिस्सा है। इस सुविधा का उपयोग नौसेना के विमानों द्वारा दिन के निश्चित समय के दौरान किया जाता है। डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक एस वी टी धनंजय ने कहा, ‘‘घटना के परिणामस्वरूप, हवाई अड्डे के रनवे को शाम चार बजे तक संचालन के लिए बंद कर दिया गया है। 10 उड़ानों की सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ उड़ानों को मोपा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें