BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: दिल्ली में मुख्य सचिवों के सम्मेलन का आयोजन होगा, 'ईज ऑफ लिविंग' है मुख्य विषय, अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

Admin

Thu, Dec 28, 2023

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में होने वाले मुख्य सचिव के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 दिसंबर को होगा। मुख्य सचिवों का पहला सम्मेलन बीते साल जून में हुआ था। इसी साल जनवरी में दिल्ली में दूसरा सम्मेलन हुआ।

'ईज ऑफ लिविंग' आयोजन का मुख्य विषय
इस आयोजन का मुख्य विषय 'जीवन की सुगमता' यानी 'ईज ऑफ लिविंग' है। बताया गया कि चर्चा के प्रमुख क्षेत्र भूमि, बिजली, पेयजल स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा हैं। इसके अलावा साइबर सुरक्षा, जिला कार्यक्रम, योजनाओं का युक्तिकरण और नए युग की टेक्नोलॉजी को लेकर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें