BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ठाणे में एक व्यक्ति पर 7.19 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Admin

Sun, Nov 5, 2023

ठाणे.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर 7.19 लाख रुपये की बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक निजी बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी भिवंडी के ‘क्वार्टर गेट’ इलाके में बिजली के तार से अवैध रूप से अपना तार जोड़कर (कटिया लगाना) बिजली की चोरी कर रहा था।

बिजली कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दो नवंबर 2022 से एक नवंबर 2023 तक 23,550 यूनिट बिजली की चोरी की जिसकी कीमत 7,19,699 रुपये है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शांति नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें