BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कर्नाटक में हफ्तेभर में चोरी हो गया 10 लाख की लागत से बना बस स्टैंड, दर्ज केस, पुलिस मामले की जांच कर रही

Admin

Fri, Oct 6, 2023

बेंगलुरु
कर्नाटक में बस स्टैंड गायब हो गया है, सुनने में अटपटा लगे, लेकिन ये सच है। बस स्टैंड की चोरी का अजीबोगरीब मामला राजधानी बेंगलुरु का है। राज्य की पुलिस बस स्टैंड की चोरी के मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब इसको लेकर राज्य के मंत्री का बयान भी सामने आया है।

कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) किसी भी बस स्टॉप का निर्माण नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) निर्माण करेगा। मैं कमिश्नर से बात करूंगा और देखूंगा कि वहां नया बस स्टॉप हो।

क्या है मामला?
बता दें कि बस स्टैंड की चोरी का ये मामला बेंगलुरु के कनिंघम रोड का है। बताया जा रहा है कि हफ्ता भर पहले ही यहां 10 लाख रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। अब वहां बस शेल्टर नहीं है। ये स्टील ढांचे समेत चोरी हो गया है। करीब एक हफ्ते के बाद बस स्टैंड की चोरी का मामला उजागर हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी 379 (चोरी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें