BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच चौड़ा पाइप, अब इसके जरिए ही भेजा जाएगा खाना

Admin

Mon, Nov 20, 2023

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को अब संतुलित आहार मिल सकेगा. प्रशासन को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रशासन ने सुरंग के भीतर तक 6 इंच चौड़ा पाइप भेज दिया है. लंबी मशक्कत के बाद 60 मीटर दूर मजदूर तक मलबा पार कर पाइप पहुंचा है. एनएचआईडीसीएल के निदेशक, अंशू मनीष खलखो ने बताया कि हमने अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है, जिसके लिए हम पिछले नौ दिनों से प्रयास कर रहे थे और यह हमारी पहली प्राथमिकता थी.

हमने 6 इंच का पाइप लगाया गया है और इसके जरिए हम फंसे हुए मजदूरों की आवाज भी सुन सकते हैं. उन्होंने बताया कि अब हम उन्हें उस पाइप के जरिए ही प्रॉपर खाना और चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेंगे.

अब मजदूरों को मिलेगा प्रॉपर खाना
बता दें कि अबतक सुरंग में फंसे इन मजदूरों को प्रॉपर खाना तक भेज पाने में असमर्थ थे. लेकिन अब प्रशासन ने ये 6 इंच का पाइप अंदर भेजकर सफलता हासिल की है. इसके जरिए अब मजदूरों को प्रॉपर खाना भेजा जा सकेगा. अब तक मजदूरों को ड्राईफ्रूट और हल्का कुछ खाने को ही भेजा जा सका है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें