BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: घाटी में घुसपैठ की फिराक में 250 से 300 आतंकवादी, BSF अधिकारी बोले- मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार

Admin

Sun, Dec 17, 2023

नई दिल्ली
नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित लॉन्च पैड पर लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। बहरहाल, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और सीमा पार से किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर देंगे।

सीमावर्ती इलाकों में जवान सतर्क
बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘खुफिया जानकारी मिली है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रही है और हम सतर्क हैं।'' उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने कहा, ‘‘हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।''

लोग हमारा सहयोग करें तो...
बीएसएफ महानिरीक्षक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा,‘‘अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकासात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें