: गरबा खेलते समय 17 साल के लड़के को पड़ा दिल का दौरा, मौत
Admin
Sun, Oct 22, 2023
अहमदाबाद.
नवरात्र के दौरान गुजरात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां खेड़ा जिले में गरबा खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुखद घटना नवरात्र उत्सव के छठे दिन हुई। डॉक्टर ने बताया कि 17 वर्षीय लड़का वीर शाह कपडवंज के गरबा मैदान में गरबा खेल रहा था। इस दौरान उसने चक्कर आने की शिकायत की और बेहोश हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने फौरन उसकी देखभाल की। उसे कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (सीपीआर) के तीन चक्र दिए गए। जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। 17 वर्षीय लड़के की मौत से उसके पैतृक गांव में मातम छा गया। वीर के पिता रिपल शाह को उनके बेटे के निधन की सूचना दी गई। सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत की खबर मिलने के बाद उनके माता-पिता सदमे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन