BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ठाणे में समृद्धि हाईवे निर्माण में क्रेन के गार्डर से टकराने से 15 लोगों की मौत

Admin

Tue, Aug 1, 2023
 ठाणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के शाहपुर में एक क्रेन के गार्डर से टकरा जाने से कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यहां मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (समृद्धि महामार्ग) के लिए काम चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के अनुसार, घटना बीती रात 1 बजे हुई जब विशाल क्रेन गार्डर पर गिर गई, जिससे मजदूर फंस गए। यह स्थान सरगांव और सरमबेगैन के बीच है जहां नासिक-मुंबई के बीच 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि महामार्ग के तीसरे और अंतिम चरण का काम चल रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है। ठाणे पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा एजेंसियां बड़े पैमाने पर बचाव अभियान में जुटी हुयी है। ठाणे आपदा मोचन बल के अधिकारी ने कहा, ''शुरुआत में हमें एक क्रेन के बारे में कॉल मिला, जो कर्मचारी के ऊपर से गिर गई। लेकिन बाद में हमें पता चला कि गर्डर लॉन्चर, ग्रिडर और पूरी संरचना उन पर गिर गई। इसकी जांच चल रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 18 शव बरामद किये जा चुके हैं।'' आपको बता दें कि सभी मजदूर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। आपको बता दें कि गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया। मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान एक क्रेन पुल के स्लैब पर गिर गई, जिससे 18 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन थी जिसका उपयोग पुल निर्माण और राजमार्ग निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार तड़के मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। समृद्धि महामार्ग, जिसका नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है, मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित दस जिलों से होकर गुजरता है। समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। नागपुर को शिरडी से जोड़ने वाले पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2022 में किया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 26 मई को इगतपुरी तालुका के भारवीर गांव से शिरडी तक समृद्धि महामार्ग के 80 किलोमीटर लंबे दूसरे चरण का उद्घाटन किया। शिंदे ने मई में कहा था कि तीसरा और आखिरी चरण 26 मई के अंत तक पूरा हो जाएगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें