रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज ईकाई तिल्दा की प्रकरण बैठक राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा की अध्यक्षता में इकाई प्रमुख जैनेन्द्र बघेल,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया संवाददाता द्वय सेक्टर प्रमुख शिव वर्मा, दिलीप वर्मा,मुरलीमनोहर वर्मा ,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश वर्मा की अगुवाई ,गोपाल वर्मा,नारायण वर्मा,लखन वर्मा ,झला राम वर्मा,पार्वती वर्मा,पार्वती बघेल के विशेष सहयोग से तिल्दा बस्ती एवं नगर इकाई के स्वजातियों के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ । समाज के पुरोधा पुरुषों, दानवीरों एवं इष्टदेव की पूजा,राजमंत्री दौलत धुरंधर द्वारा प्रस्तुत जाति गौरव गान एवं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा ने छाया वर्मा का तथा नगर इकाई के पदाधिकारियों ने राज कार्यकारिणी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया ।कुल पंजीकृत 39 प्रकरणों का निराकरण किया गया , राजमंत्री दौलत धुरंधर,उपराजमंत्री ज्योति प्रकाश वर्मा , जीवन ज्योति रक्तदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष व छात्रावास अध्यक्ष अनिल वर्मा एवं युवा महामंत्री डोमार धुरंधर ने समाज के आचार संहिता का परिपालन करते हुए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा , वरिष्ठ सलाहकार राजकपूर कश्यप, युवाध्यक्ष मीनेष नायक, महिला अध्यक्ष ममता पैंकरा, नगर प्रमुख खरोरा पूर्णेन्द्र वर्मा,सचिव शिवकुमार वर्मा,सहसचिव मोहन लाल वर्मा,संगठन मंत्री हेमचंद वर्मा,विश्वनाथ वर्मा, क्षेत्रप्रधान कमलनारायण वर्मा,पुनीत राम वर्मा,गोलू वर्मा ,ऋषि वर्मा,टापलाल कश्यप, कमलनारायण नायक,रामगोपाल वर्मा, भागीरथी वर्मा,डोमार वर्मा सहित राज कार्यकारिणी के कुशल मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने नवदम्पत्तियों की ओर से अल्प अवधि में ही प्रस्तुत संबंध विच्छेद संबंधी आवेदनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज बच्चों को उच्च से उच्चतम शिक्षा दिलाने में निस्संदेह पूर्ण रूप से सफल है परंतु समृद्ध विरासत के धनी होने के बावजूद विवाहोपरांत बहुत कम समय में ही परस्पर बेहतर सामंजस्य स्थापित न कर पाने की वजह से समाज में इनकी ओर से संबंध विच्छेद से सम्बंधित आवेदन प्रस्तुत करना गम्भीर चिंतन का विषय है इसके पीछे के कारण मद्यपान ,दुर्व्यसन या फिर संस्कार की कमी मानी जा रही है ।आज की पीढ़ी अपनी सामाजिक परिवारिक समृद्ध विरासत को विस्मृत कर अमर्यादित पश्चिमी सभ्यता ,आधुनिकता की चकाचौंध में गृहस्थ जीवन की वास्तविकता से परे होता जा रहा है जिसके भयंकर दुष्परिणाम टूटते गृहस्थ, अनाथ होते मासूमों व आत्महत्या के बढ़ते अपराध के रूप में सामने आ रहे हैं समाज को इस पर गहन चिंतन करने की आवश्यकता है । केंद्रीय विवाह प्रभारी दुर्गा प्रसाद टिकरिहा ने खर्चीली शादी में अपव्यय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 10 व 11 मार्च को केंद्रीय सदन द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह उत्सव की जानकारी देते हुए वर कन्याओं की अधिकाधिक जोड़ियों के पंजीयन हेतु अपील की।
दानदाताओं की विशलहृदयता को वंदन-ठाकुरराम
कमला वर्मा ने दिये 2 लाख रुपये का चेक
उल्लेखनीय है कि राजप्रधान के विशेष प्रयास से ग्राम तुलसी (नेवरा)में आबंटित 18000 वर्गफुट भूमि में निर्माणाधीन मनवा कुर्मी सदन हेतु पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भगवती सिरमौर के विशिष्ट मार्गदर्शन में उनकी बहन नेवरा बस्ती निवासी कमला वर्मा ने अपने स्व.पति चैनसिंह वर्मा की स्मृति में 2 लाख रुपये दानराशि का चेक प्रदान किया |
वहीं फाल्गो प्रसाद वर्मा बहेसर ने अपने दिवंगत माता भवाना वर्मा एवं पिता लालसाय वर्मा की स्मृति में 10 हजार 101 रु तथा स्व.पति रामू लाल वर्मा की स्मृति में दुलारी वर्मा ने 5 हजार रु की नगद दान राशि प्रदान की । दानदाताओं के प्रति राज कार्यकारिणी की ओर से कृतज्ञता जाहिर करते हुए अध्यक्षीय आसंदी से राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा ने कहा कि दाऊ भोलाराम वर्मा,दाऊ तुलाराम परगनिहा आर्य जैसे दानवीरों की दानशीलता की समृद्ध विरासत पर गर्व करने वाले छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में आज भी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज हित में दान करने वालों की कमी नहीं ,ऐसे ही दानदाताओं के समर्पण के चलते मैंने भव्य मनवा कुर्मी सदन निर्माण जैसी चुनौतीपूर्ण बीड़ा उठाने का साहस कर पाया ,उन्होंने मुक्तहस्त से दान करने वाले स्वजातियों का वंदन एवं सम्मान कर आशीर्वाद लिया , विवाह योग्य कन्याओं के अभिभावकों में शासकीय सेवक दामाद की महत्वाकांक्षा के चलते उम्र बढ़ जाने से युवाओं में आ रही मानसिक विकृति, विजातीय विवाह के बढ़ते प्रकरणों पर चिंता व्यक्त करते हुए राजप्रधान ने आगे कहा कि समाज के प्रबुद्धों के बीच उच्चस्तरीय गोष्ठी, गहन चिंतन पश्चात स्वजातीय पालकों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। तिल्दा राज के संरक्षक महेश नायक ने वर्तमान परिवेश में विवाह मुहूर्त तक कि परवाह न करते हुए डी जे साउंड सिस्टम ,अनावश्यक तामझाम एवं वृथा प्रदर्शन पर रोक लगाने की वकालत करते हुए कहा कि हम सनातनियों का आदिकाल से संस्कार रहा है कि हम वैदिक रीति एवं सुसंस्कृत विवाह संस्कार के अनुयायी हैं ,हमारे काँधों पर अपने वैदिक संस्कारों की रक्षा का दायित्व है,हमें इस दिशा में गम्भीरता ,संवेदनशीलता प्रदर्शित करने की आवश्यकता है।
विशिष्ट प्रतिभाओं एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक तिल्दा शंकर लाल वर्मा, धरसींवा विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़िया संवाददाता संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित वर्मा खरोरा,जिला स्तरीय भौंरा में प्रथम शिक्षक मनोज वर्मा बंगोली को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान एवं विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त चैत राम वर्मा,जानकी वर्मा,गौरी वर्मा,सुशीला वर्मा,द्वारिका प्रसाद नायक,हिलेश्वर वर्मा,चोवा राम वर्मा,रामजी वर्मा,रामस्वरूप वर्मा, मोतीलाल वर्मा,गजानंद वर्मा, गिरधारी वर्मा,मनराखन वर्मा,हनुमंत वर्मा,डोमार नायक ,दुखू राम वर्मा का अभिनन्दन किया गया ।