: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
Mon, Feb 13, 2023
बलौदाबाजार-भाटापारा ।
जिले में तरेगा-रोहरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भाटापारा के ग्रामीण थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।दरअसल, यह घटना भाटापारा के ग्रामीण थाना इलाके की घटना है। यहां तरेगा-रोहरा गांव के पास तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से आए वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर, पुलिस मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।
: सीएम ने बस्तर में नेताओं की सुरक्षा को लेकर डीजीपी को दिए निर्देश
Mon, Feb 13, 2023
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा जनप्रतिननिधियों को निशाना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर में नेताओं की सुरक्षा को लेकर डीजीपी को सख्त निर्देश दिए हैं । सीएम ने डीजीपी को बस्तर संभाग के जिलों में सुरक्षा को लेकर बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीजीपी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर के नेताओं से सावधानी बरतने और पुलिस को सूचना देकर दौरा करने की बात कही।
छह दिन में तीन भाजपाइयों की हत्या
चुनावी वर्ष में बस्तर में नक्सली फिर हत्याएं कर रहे हैं। उनके निशाने पर सुदूर ग्रामीणों क्षेत्रों में सक्रिय भाजपा के स्थानीय नेता हैं। बीते छह दिनों में नक्सलियों ने तीन भाजपा नेताओं की हत्या है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।
: ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे तीन ग्रामीणों की मौत
Mon, Feb 13, 2023
बलरामपुर | जिले के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी में हुआ हादसा । यहां छोटे ईंट भट्ठे में आग लगाकर उसी के उपर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई।सभी ने कंबल ओढ़ रखा था।अत्यधिक गर्मी और गैस रिसाव के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है।बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सीजन में लोगों द्वारा स्वयं के उपयोग के लिए ईंट,खप्पर बनाने जाने की परपंरा पुरानी है।बलरामपुर जिले में तो कच्चे ईंट,खप्पर को लकड़ी से पकाया जाता है। बताया जा रहा है कि गणेश मोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खजूरी में भी ग्रामीणों ने कच्चा ईंट तैयार किया था। इसे पकाने के लिए व्यवस्थित तरीके से एक स्थान पर सभी को जमाकर रखा गया था। रविवार को लकड़ियों के माध्यम से पकाने की व्यवस्था भी कर ली गई थी। उसमें दोपहर बाद आग लगा दी गई थी। इसी छोटे ईंट भट्ठे के ऊपर रविवार की रात चार लोग सो रहे थे।सभी ने कंबल भी ओढ़ रखा था। भोर में तीन बजे अजय नामक युवक की तेज गर्मी के कारण नींद खुल गई थी।संतुलन बिगड़ने से वह कम ऊंचाई के भट्ठे से नीचे भी उतर गया था।इधर सुबह जब भट्ठे के ऊपर सो रहे लोगों की नींद नहीं खुली तो संदेह हुआ। अजय ने आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला,ऐसे में उसने गांव वालों को सूचना दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों युवक ने कंबल ओढ़ रखा था, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। कंबल हटा कर देखने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है।
घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच गए। तीनों को भट्टे से नीचे उतारा गया। मृतकों में राजदेव (28) ग्राम खजुरी ,बनवा राम(40) ग्राम खजुरी ग्राम पंचायत कोटपाली तथा छोटू कुमार (20) ग्राम असोला शामिल है।इनके स्वजन भी घटनास्थल पहुंच गए है।बलरामपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक रूप से घटनास्थल के निरीक्षण के बाद जो बातें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक कंबल ओढ़ कर सोने के कारण भट्ठे से निकला धुआं इसका कारण बना होगा। शुद्ध आक्सीजन नहीं मिलने और धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है। घटना के सभी तथ्यों की बारीकी से जांच चल रही है शाम तक कुछ और नई जानकारियां निकल कर सामने आ सकती हैं। गणेश मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी सतीश सोनवानी का कहना है कि भट्टे के ऊपर सोने से तेज गर्मी और धुआं मौत का कारण बना होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
मृतकों में जीजा- साला शामिल
बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी कोटपाली के टुहलु पाथर में बनवा चेरवा ने ईंट बनाने भट्ठे का निर्माण किया था। स्वयं के उपयोग के लिए ईंट बनाने की बात सामने आ रही है। रविवार को ईट भट्ठे के नीचे आग जलाकर भट्ठे के ऊपर अपने रिश्तेदार राजदेव चेरवा व अंबिकापुर के ग्राम असोला से आए साले 20 छोटू के साथ सो रहे थे।मृतकों में जीजा-साला शामिल है। तीसरा भी उनका नजदीकी रिश्तेदार है।